मुफस्सिल थाना में पॉस्को एक्ट के तहत दो प्राथमिकी दर्ज

मुफस्सिल थाना में पॉस्को एक्ट के तहत दो प्राथमिकी दर्ज
हजारीबाग : नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में पोस्को एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि शादी से इनकार करने के बाद दो नाबालिग लड़कियों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. पहली प्राथमिकी कांड संख्या 272-20 के तहत चानो गांव की नाबालिग ने दर्ज करायी है.
इसमें दिनेश यादव उर्फ बॉबी (पिता-सिटन गोप) को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि नाबालिग को झांसा देकर यौन शोषण किया गया. दूसरी प्राथमिकी जगदीशपुर की नाबालिग लड़की ने थाना में कांड 273-20 के तहत दर्ज करायी है. इसके अनुसार पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा निवासी साजन कुमार (पिता-ईश्वर महतो) को आरोपी बनाया गया है.
आरोप है कि आरोपी जगदीशपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाता था. इसी क्रम में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया. वहीं कई बार शारीरिक संबंध बनाया. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










