मोबाइल छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Nov 2025 10:46 PM

विज्ञापन

नौ अक्तूबर को नाबालिग से मोबाइल छीनकर हो गये थे फरार

विज्ञापन

दारू. दारू पुलिस ने मोबाइल छिनतई के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनमें गौतम कुमार उर्फ पोलू (21 वर्ष, पिता राजेंद्र साव कसेरा उर्फ महाराज साव, विष्णुगढ़ कसेरा) व शनि कुमार (22 वर्ष, पिता मनोज साव उर्फ डोमन साव, करियातपुर, इचाक) शामिल हैं. गौतम वर्तमान में इचाक थाना क्षेत्र के मोकतमा में रह रहा था. उक्त जानकारी दारू अंचल पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा और थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को दारू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक नाबालिग बच्चे से बुलेट पर सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गये था. इस मामले में नाबालिग की नानी यशोदा देवी (पति महादेव भुइयां) ने दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले को लेकर एसपी अंजनी अंजन ने दारू पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा के नेतृत्व में टीम गठित की. टीम ने छापामारी कर उक्त दोनों को गिरफ्तार किया. साथ ही छीनी गयी मोबाइल और एक क्लासिक बुलेट भी बरामद किया. छापामारी दल में एसआइ मदन मुंडा, मिथु मुर्मू, सअनि फुलजेम्स खाखा, हवलदार मोतीलाल महतो, बालेश्वर यादव सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola