आदिवासी जन आक्रोश महारैली 17 को

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी जन आक्रोश महारैली 17 को

सरहुल मैदान धुमकुड़िया भवन से निकलेगी रैली

विज्ञापन

हजारीबाग. कुड़मी समुदाय की मांग के विरोध में आदिवासी जन आक्रोश महारैली 17 नवंबर को सरहुल मैदान धुमकुड़िया भवन में होगी. इसे लेकर रविवार को आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बेक की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन यंग ब्लड आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने किया. बैठक में रैली को लेकर कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष महेंद्र बेक ने कहा कि यह जन आक्रोश महारैली हजारीबाग की ओर से आयोजित की गयी है. इसमें झारखंड के सभी जिले से जनप्रतिनिधियों को बुलाया जायेगा. मनोज टुडू ने कहा कि रैली में लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्र के साथ सरहुल मैदान पहुंचेंगे. दोपहर 12 बजे से रैली सरहुल मैदान से निकलेगी. जो पंच मंदिर, झंडा चौक, इंद्रपुरी चौक, जिला चौक, बिरसा मुंडा चौक, सिदो-कान्हू चौक, नीलांबर-पीतांबर चौक कॉलेज मोड़, कार्मल चौक होते हुए पुन: सरहुल मैदान पहुंचेगी, जहां समापन होगा. गठित कमेटी में महेंद्र बेक, सुनील लकड़ा, सहदेव किस्कू, रामचंद्र मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, बलदेव गंझू, मनोज भोक्ता, विजय भोक्ता, सुशील ओड़िया, अजय टोप्पो, पप्पू एक्का, महादेव मुर्मू, शिबू सोरेन, बहाराम हांसदा, बहा मरांडी, विक्की धान, रोशन कुमार टोप्पो, अमिका टोप्पो, मनी टोप्पो, इग्नासिस हेंब्रम, सोनू तिर्की, प्रवेश हांसदा, नीलांबर हेंब्रम, नवीन सोरेन, रवि लिंडा, रामजी बेसरा, मनोज मुर्मू, मोहन हेंब्रम, शीतल हेंब्रम, श्याम सुंदर हांसदा, जेठलाल हांसदा, सुरेश बेसरा, दासो मुर्मू, अर्जुन बेसरा सहित अन्य को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola