हजारीबाग यूथ विंग की पहल, ट्रैफिक पुलिस जवानों को बाटें 70 से अधिक रेनकोट

ट्रैफिक पुलिस को रेनकोट वितरण करते डीएसपी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग यूथ विंग ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए रेनकोट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएसपी ने संस्था की इस पहल की सराहना की।
हजारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग की ओर से मंगलवार को सीसीआर परिसर में ट्रैफिक पुलिस जवानों के लिए रेनकोट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दूसरे चरण में 70 से अधिक जवानों को रेनकोट उपलब्ध कराया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के सम्मान और सहयोग के लिए सामाजिक संस्थाओं की ऐसी पहल प्रेरणादायी है, जिससे पुलिस और समाज के बीच विश्वास मजबूत होता है.
इस मौके पर संस्था चंद्र प्रकाश जैन, करण जायसवाल, सेजल सिंह और वर्षा डे ने किया, रितेश खंडेलवाल, विकास तिवारी, गुंजन मद्धेशिया, संजय कुमार, मोहम्मद ताजुद्दीन, सनी देव, राजेश जैन, रोहित बजाज, अजीत चंद्रवंशी, प्रवेक जैन, उदित तिवारी सहित कई सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










