टीपीसी उग्रवादियों ने फूंके आरकेएस आउटसोर्सिंग कंपनी के 6 वाहन, पर्चा छोड़ दी धमकी

Published by : Dipali Kumari Updated At : 24 Aug 2025 2:30 PM

विज्ञापन

जली हुई वाहन

Jharkhand News: हजारीबाग जिले के चरही में कल शनिवार की रात उग्रवादियों ने खूब तांडव मचाया. आरकेएस आउट सोर्सिंग कंपनी के 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही एक पर्चा छोड़ कर कोल कंपनियों को धमकी दी है.

विज्ञापन

Jharkhand News | चरही, आनंद सोरेन: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के सीसीएल तापीन नार्थ परियोजना में कार्यरत आरकेएस आउट सोर्सिंग कंपनी के 6 वाहनों को टीपीसी उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया . घटना कल शनिवार देर रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. तांडव मचाने के बाद उग्रवादी टीपीसी का पर्चा छोड़कर फरार हो गये. आज रविवार की सुबह एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना के बाद से सीसीएल कर्मी और आरकेएस कंपनी के कर्मियों में दहशत का माहौल है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुझायी आग

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार की देर रात करीब 12 बजे दर्जनों की संख्या में उग्रवादी हथियार से लैस आर के एस कंपनी के कार्यस्थल पर पहुंचे. यहां उन्होंने खड़ी तीन हाइवा और तीन कॉप्लेन वाहन को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आर के एस कंपनी के कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पानी टैंकर मंगवाकर आग को बुझाया. आज रविवार की सुबह एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पर्चा में उग्रवादियों ने दी धमकी

टीपीसी उग्रवादियों ने पर्चा में लिखा “नॉर्थ कोल कंपनी के अंदर काम करने वाले सभी निजी कंपनियों जैसे आर के एस, आरटीसी, शिव इंटरपाइसेस के जीएम ,पीओ और वहां काम करने वाले सभी कर्मचारी, मुंशी, डियो होल्डर, ट्रांसपोर्टर मालिक, पिलोडर मालिक को सूचित किया जाता है कि जब तक संगठन से बात नहीं हो जाती है तब तक सभी लोग अपना-अपना काम बंद रखेंगे. संगठन की बातों को अवहेलना करते है तो इसका नतीजा बहुत बुरा होगा. अगली बार नुकसान के साथ जान भी जा सकती है.”

इसे भी पढ़ें

RIMS 2 विवाद: नगड़ी में शिबू सोरेन का मास्क पहनकर प्रदर्शन कर रहे किसान, इधर चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट

RIMS कैंटीन मामला: चाय पीने के बाद छात्रा आइसीयू में भर्ती, स्थिति नाजुक

Durga Puja 2025: भ्रूण से मृत्यु तक का जीवन चक्र! रांची में यहां बन रहा 45 लाख की लागत से अद्भुत दुर्गा पूजा पंडाल

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola