बारिश से तीन घर गिरे
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Oct 2025 9:35 PM
परिवार हुए बेघर
विष्णुगढ़/चरही. विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत में मनोज महतो और हीरो महतो का खपरैल मकान लगातार हो रही बारिश से धंस गया. मकान धंसने से दोनों परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दोनों परिवार के कमाऊ सदस्य प्रवासी मजदूर हैं. मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो ने नुकसान का जायजा लिया व पीड़ित परिवारों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया. पूर्व जिप सदस्य जय प्रकाश पटेल और जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी नित्यानंद दास को देकर दोनों परिवारों को अविलंब आपदा प्रबंधन से मिलने वाला लाभ दिलाने की मांग की. वहीं जेएलकेएम के पंचायत अध्यक्ष प्रकाश महतो ने भी दोनों परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इधर, चरही पंचायत के ग्राम सरबाहा की फागुनी देवी (पति प्रयाग करमाली) का कच्चा मकान चार अक्तूबर को भारी बारिश में गिर गया. इस घटना में घर के लोग बाल-बाल बचे. घर गिरने से एक क्विंटल चावल, एक क्विंटल महुआ, घरेलू सामान सहित 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है. भुक्तभोगी फागुनी देवी ने कहा कि घर गिरने से परिवार बेघर हो गया है. परिवार मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता है. उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा व प्रशासन से पक्का मकान की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










