ePaper

अधिवक्ता सह पत्रकार के घर में चोरी

Updated at : 16 Nov 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता सह पत्रकार के घर में चोरी

बर्तन समेत पांच लाख का सामान चुरा ले गये

विज्ञापन

हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुपाद स्थित अधिवक्ता सह पत्रकार उमाकांत शर्मा के घर में 15 नवंबर की रात चोरी की घटना हुई. इस संबंध में अधिवक्ता ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि घर बंद था. चोरों ने घरेलू बर्तन समेत पांच लाख के सामान की चोरी कर ली. इसके पूर्व 2024 में भी इसी घर को चोरों ने निशाना बनाया था. इस मामले का उद्भेदन भी नहीं हुआ और चोरी की दूसरी घटना हो गयी.

स्कूल संचालक से रंगदारी मांगी, भवन का काम रोका

बरकट्ठा. सक्रेज गांव निवासी निजी स्कूल के संचालक प्रेम कुमार ने निर्माणाधीन भवन का काम रंगदारी मांग कर रुकवाने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपने भवन का निर्माण कार्य करवा रहे थे. इसी बीच 13 नवंबर की शाम गांव के ही कुछ लोग हरवे-हथियार के साथ पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों को गाली-गलौज करते हुए भगा दिया. इसकी जानकारी मिलने पर कार्य स्थल पर पहुंचा व काम रोकने का कारण पूछा, तो उन लोगों ने मेरे साथ भी गाली-गलौज की. दो लाख रुपये देने के बाद ही कार्य करने की धमकी दी है. प्रेम कुमार के अनुसार भय का माहौल बनाते हुए आरोपी कार्य स्थल से करीब दो क्विंटल छड़ और छड़ काटने वाली तीन मशीन उठा ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola