बहाली में अव्यवस्था को लेकर निकाली आक्रोश रैली

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 10:41 PM

विज्ञापन

उत्पाद विभाग सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की मौत और बीमार होने को लेकर युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली.

विज्ञापन

हजारीबाग.

उत्पाद विभाग सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की मौत और बीमार होने को लेकर युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली. इस रैली का नेतृत्व भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की अव्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों की मौत और लगातार बीमार पड़ रहे हैं. अभ्यर्थी 12 बजे रात से बहाली केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे रहते हैं. एक साथ छह हजार अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा है. इसके कारण राज्य के होनहार युवाओं की मौत की खबरें लगातार आ रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था में जल्द बदलाव करें और बहाली स्थल पर अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया करायें. आक्रोश रैली देवांगना चौक से शुरू होकर सड़क के विभिन्न मार्ग होते हुए झंडा चौक पर समाप्त हुई. इस रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola