सेविका ने अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, थाने में आवेदन
Updated at : 05 Aug 2024 6:35 PM (IST)
विज्ञापन

मनातू पंचायत मुखिया के चाचा ससुर की दबंगई वाला विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विज्ञापन
केरेडारी.
मनातू पंचायत मुखिया के चाचा ससुर की दबंगई वाला विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कथित मुखिया प्रतिनिधि लालबिहारी गंझू ने मनातू आंगनबाड़ी केंद्र के प्रभारी सेविका सरिता देवी के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया. सेविका ने लालबिहारी गंझू के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में सेविका ने लिखा है कि एक अगस्त को मनातू पहुंचे थे. इसी दौरान लाल बिहारी गंझू मुझे बीच सड़क में रोक कर पैसा लेने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने लगा. महिला ने जान से मारने का भी आरोप लगायी है.मनातू की मुखिया देववंती देवी ने कहा सेविका द्वारा मंईयां सम्मान योजना में पैसा मांगने की शिकायत मिली थी. लालबिहारी गंझू ने कहा कि सेविका द्वारा गलत आरोप लगाया गया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा मामले की सूचना मिली है. जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




