वाहन खाई में गिरा, चालक व मजदूर बचे

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 26 Oct 2025 9:54 PM

विज्ञापन

घाटी के टीपी-पांच के समीप हादसा

विज्ञापन

बड़कागांव. हजारीबाग से बड़कागांव की ओर जा रहा एक टर्बो वाहन रविवार को घाटी के टीपी-पांच के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में चालक विशाल कुमार तथा मजदूर पवन कुमार व प्रकाश कुमार बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार उक्त सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के निवासी हैं. उक्त टर्बो वाहन में पटरा, बल्ली व कुर्सी लादकर बड़कागांव लौट रहे थे. इसी दौरान घाटी क्षेत्र में वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया और वह सीधा खाई में जा गिरा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पहुंचे और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

चोरी मामले में एक आरोपी पकड़ाया

हजारीबाग. चोरी मामले के एक आरोपी को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर चौक निवासी मो फैज है. इस पर कोर्रा थाना में चोरी का मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola