सांसद खेल महोत्सव का दूसरा चरण आज से
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Sep 2025 10:53 PM
क्रिकेट, आर्चरी, कबड्डी, शतरंज प्रतियोगिता होगी
हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का दूसरा चरण 23 सितंबर से शुरू होगा. इसका उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. पहले चरण में 15,000 से अधिक खिलाड़ियों ने नमो फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसके मैच अभी भी चल रहे हैं. यह जानकरी सांसद मनीष जायसवाल ने दी. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता 10 से 28 नवंबर तक कुजू, रामगढ़, बरही, हजारीबाग में आयोजित होगी. आर्चरी प्रतियोगिता 12 से 13 नवंबर तक रामगढ़ और 21 से 22 नवंबर तक हजारीबाग में होगी. शतरंज प्रतियोगिता 15 से 16 नवंबर तक हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित होगी. 15 से 16 नवंबर तक रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, बरही और बड़कागांव में विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी. फुटबॉल प्रतियोगिता 12 से 24 दिसंबर तक कुजू, रामगढ़, बरही और हजारीबाग में होगी. सांसद ने खेल प्रेमियों से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. ताकि इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी साझा की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










