संस्थान की प्रगति शिक्षकों व कर्मियों से ही संभव : प्राचार्य
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 04 Nov 2025 10:49 PM
मार्खम कॉलेज में स्टाफ काउंसिल की बैठक संपन्न
हजारीबाग. मार्खम कॉलेज में स्टाफ काउंसिल की बैठक मंगलवार को प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक का उद्देश्य कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त एवं समन्वित बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास को आगे बढ़ाना था. बैठक में प्राचार्य ने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके कर्मठ शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है. उन्होंने सभी से विद्यार्थी हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य को उत्सव की तरह मनाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो. डॉ रंजीत कुमार ने यह भी कहा कि महाविद्यालय से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से हों, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. बैठक में शिक्षकों ने भी महाविद्यालय के विकास हेतु अपने सुझाव दिये. कॉलेज परिसर में शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने, अनुशासन बनाये रखने तथा विद्यार्थियों में सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करने पर बल दिया. बैठक में डॉ ब्रह्मदेव त्रिवेदी, हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो गजेंद्र कुमार सिंह, भौतिक विभाग के अध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुसुम लकड़ा, भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार दास, प्रो सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, डॉ विनय कुमार बैठा समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










