ePaper

सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याएं शीघ्र दूर होंगी : प्रदीप प्रसाद

Updated at : 05 Dec 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी मंडी के व्यापारियों की समस्याएं शीघ्र दूर होंगी : प्रदीप प्रसाद

डेली मार्केट सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

हजारीबाग. सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने डेली मार्केट सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया. व्यापारियों से उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की. व्यापारियों ने उन्हें बिजली, चापानल, शौचालय, नाली की सफाई, रोड मरम्मत और मंडी की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लिया और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार से बातचीत की. अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा. महिलाओं के लिए शौच की फ्री व्यवस्था की गयी. इससे पहले महिलाओं से शुल्क के रूप में 10 रुपये लिये जाते थे. वर्तमान में मंडी में केवल एक चापानल है. विधायक ने अतिरिक्त चापानल लगाने का आदेश दिया, ताकि पानी की समस्या दूर हो सके. बिजली व्यवस्था ठीक करने का निर्णय लिया गया, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं नहीं हो. सब्जी मंडी के बाहर कांग्रेस मैदान के सामने उर्दू विद्यालय परिसर में पार्किंग सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही. विधायक ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola