विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा में उठाया महुदी रामनवमी जुलूस का मामला
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा के चालू सत्र के दौरान शून्यकाल में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव से जुड़े रामनवमी जुलूस के मुद्दे को गंभीरतापूर्वक सदन में उठाया. इसकी जानकारी संदीप कुशवाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.
विज्ञापन
बड़कागांव. झारखंड विधानसभा के चालू सत्र के दौरान शून्यकाल में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव से जुड़े रामनवमी जुलूस के मुद्दे को गंभीरतापूर्वक सदन में उठाया. इसकी जानकारी संदीप कुशवाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. विधायक ने कहा कि यह विषय क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार और प्रशासन को इसे संवेदनशीलता के साथ देखना चाहिए. विधायक ने कहा वर्ष 1984 में लौटती रामनवमी जुलूस के दौरान झंडा जलाने की घटना के बाद प्रशासन ने वर्ष 1989 से 2018 तक जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गयी थी. इसके बाद वर्ष 2018 में दोनों समुदायों के बीच आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण पहल से पुनः तिरंगा यात्रा के साथ रामनवमी जुलूस की परंपरा शुरू हुई, जो क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया था. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में शांतिपूर्ण ढंग से निकाले जा रहे रामनवमी जुलूस को प्रशासन ने बैरिकेटिंग, लाठीचार्ज और फायरिंग कर रोक दिया गया, जो धार्मिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध है. इस प्रकार की कार्रवाई से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. राज्य सरकार एवं प्रशासन से कहा कि वर्ष 2026 में महुदी गांव से निकलने वाले रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं विधिवत रूप से निकालने की अनुमति दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










