बच्चों को सुवर्णप्राशन की पहली खुराक दी गयी

शिक्षक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि शिशु के समग्र विकास के लिए उसके स्वस्थ तन का विचार सबसे पहले करना होगा
हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में सुवर्णप्राशन अभियान के तहत सोमवार को बच्चों को सुवर्णप्राान की पहली खुराक दी गयी. वाटिका प्रभारी नूपुर व सहयोगी कमला द्वारा 30 बच्चों को उनके स्मरण शक्ति, पाचन शक्ति, शारीरिक शक्ति और प्रतिरोधक क्षमता विकास के लिए खुराक दी गयी. शिक्षक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि शिशु के समग्र विकास के लिए उसके स्वस्थ तन का विचार सबसे पहले करना होगा, क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और बुद्धि रहते हैं. सुवर्णप्राशन से शिशु का समग्र विकास होता है. इसकी अगली खुराक छह अप्रैल को दी जायेगी.
बैठक में 12 मार्च के जनाक्रोश रैली पर चर्चा
बरकट्ठा. प्रखंड के सूर्यकुंड में भारत जकात मांझी परगना महाल समाज की बैठक हुई.अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा ने की. उन्हाेंने कहा कि पारसनाथ जंगल में अतिक्रमण हो रहा है, जिसे बचाने के लिए 12 मार्च को पारसनाथ में विशाल जनाक्रोश रैली निकाली जायेगी. इसमें छत्तीसगढ़, असम, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत अन्य स्थानों से आदिवासी शामिल होंगे. बैठक में 30 मार्च को सूरजकुंड धाम में प्रस्तावित बहा मिलन समारोह पर भी चर्चा की गयी. कहा गया कि समारोह में दुमका के स्टीफन टुडू संताली सुपर स्टार द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. संचालन सचिव मनोज मुर्मू ने किया. बैठक में कन्हाय बेसरा, दासो मुर्मू, रामू मुर्मू, मोहन बास्के, वासुदेव मरांडी, रामू हेंब्रम, रामू मरांडी, दिनेश मरांडी, दिनेश बास्के, किशुन हेंब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




