नियोक्ता ने 10 मजदूरों को मुक्त किया
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 Jan 2026 10:47 PM
प्रशासनिक सक्रियता रंग लायी
बरही. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कर्नाटक में बंधक बनाये गये बरही के 10 मजदूरों को झारखंड के प्रशासनिक पदाधिकारियों की सक्रियता के कारण नियोक्ता ने मुक्त कर दिया है. मुक्त हुए मजदूरों में बरही के बाराटांड़ निवासी सूरज रविदास, संतोष राम, अजीत राम, अनिल राम, सकलदेव राम, बरहीडीह के कृष्णा साहू तथा कुंडवा गांव के किरण भुइयां, मंटू भुइयां, सचिन भुइयां और सन्नी भुइयां शामिल हैं. ये घर आने के लिए कर्नाटक से ट्रेन पकड़ चुके हैं. जल्द ही पने घर बरही पहुंच जायेंगे.
होटल के बाहर खड़े स्कॉर्पियो की चोरी
हजारीबाग. एनएच-33 फोरलेन बाइपास के समीप एक होटल के बाहर खड़े स्कॉर्पियो (जेएच09बीएल-1447) वाहन की चोरी हो गयी. इस संबंध में वाहन मालिक गोमिया, बोकारो निवासी सागर कुमार ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सागर कुमार के अनुसार वह एनएच-33 फोरलेन बाइपास स्थित होटल स्पाइस विला में ठहरा हुआ था. सुबह उठने पर देखा कि स्कॉर्पियो वाहन गायब है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सागर कुमार स्कॉर्पियो से इलाज के लिए हजारीबाग आया था. रात होने के कारण वह होटल में ठहर गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










