होम्योपैथिक डॉक्टरों ने दुष्कर्म और हत्या की निंदा की

Updated at : 17 Aug 2024 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
होम्योपैथिक डॉक्टरों ने दुष्कर्म और हत्या की निंदा की

द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया हजारीबाग़ जिला इकाई की आकस्मिक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग.

द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया हजारीबाग़ जिला इकाई की आकस्मिक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर की अध्यक्षता में हुई. कोलकाता में डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना की आलोचना की गई. डॉ गणेश शंकर ने कहा कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी कोलकाता पुलिस ने केस में कोई स्पष्ट और ठोस सफलता हासिल नहीं की. हजारीबाग जिला इकाई हत्या के विरोध में न्याय की मांग को लेकर भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करेगी. शनिवार को आईएमए द्वारा निकाली गई रैली में होमियोंपैथी चिकित्सक शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया की होम्योपैथिक चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. बैठक में डॉ नवेन्दु शंकर, डॉ आनंद शाही, डॉ ज्ञानेंदु जयपुरियार, डॉ राजीव, डॉ अनिल, डॉ प्रहलाद सिंह, डॉ एसके वर्मा, डॉ पंकज सहाय, डॉ धीरज, डॉ सृजन, डॉ विजय सिंह, डॉ एस के वर्मा समेत अन्य चिकित्सक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola