गुरु वाणी से गुंजायमान रहा शहर

Updated:
विज्ञापन
गुरु वाणी से गुंजायमान रहा शहर

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी

विज्ञापन

हजारीबाग. श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर सिख समुदाय ने प्रभातफेरी निकाली. तीसरे दिन शुक्रवार को प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मुहल्लों में घूमी. इसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. प्रभातफेरी की शुरुआत स्थानीय गुरुद्वारे से हुई, जो गुरु गोविंद सिंह रोड, कांग्रेस ऑफिस रोड, काली बाड़ी रोड, बंशीलाल चौक, बस स्टैंड होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के नारे गूंजते रहे. संगत की ओर से मार्ग में गुरु वाणी भी की गयी. इसके बाद लंगर सेवा के माध्यम से प्रसाद वितरित किया गया. इधर, प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. गुरुद्वारा परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. दीयों, रंगीन झालरों और फूलों से परिसर को सजाया जा रहा है. गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार भी विशेष दीवान, गुरबाणी पाठ, कथा-कीर्तन और सामूहिक लंगर का आयोजन किया जायेगा. इसमें केवल सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी शामिल होकर आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दे रहे हैं. प्रभातफेरी के माध्यम से क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सेवा भावना का संदेश दिया जा रहा है. यह जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित बजाज ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola