सावन उत्सव में झूले, गीत व महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Jul 2025 11:07 PM

विज्ञापन

हजारीबाग अग्रवाल महिला मंडल ने किया आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, मंत्री राखी अग्रवाल, सहमंत्री संगीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा मुनका सहित अन्य सदस्याओं ने दीप प्रज्वलित कर की. सोनल अग्रवाल ने कहा कि सावन उत्सव सिर्फ एक पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, महिलाओं की प्रतिभा और सामूहिक शक्ति का उत्सव है. यह मंच महिलाओं को आगे बढ़ने, अपने हुनर को प्रस्तुत करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है. कार्यक्रम में झूले, मेहंदी, लोकगीत और पारंपरिक सावन के गीत ने लोगों का मन मोह लिया. इसके अलावे समारोह में 25 से अधिक स्टॉल्स लगाये गये. जिसमें परिधान, हस्तशिल्प, राखियां, घरेलू खाद्य सामग्री सहित महिला उद्यमियों द्वारा बनाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी. सावन उत्सव में हजारीबाग के अलावा रांची, गिरिडीह और तिलैया की महिला उद्यमियों ने भी हिस्सा लिया. साथ ही बच्चों के लिए गेम्स और फूड स्टॉल भी लगाये गये. नेतृत्व साक्षी अग्रवाल, राशिका अग्रवाल और आशा अग्रवाल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola