नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, दहेज हत्या का आरोप

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, दहेज हत्या का आरोप

कटकमसांडी पेलावल ओपी क्षेत्र के हेदलाग गोविंदपुर गांव में गुरुवार को नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान मेहर परवीन (पति मो इसराइल) के रूप में हुई.

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमसांडी पेलावल ओपी क्षेत्र के हेदलाग गोविंदपुर गांव में गुरुवार को नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान मेहर परवीन (पति मो इसराइल) के रूप में हुई. मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

18 दिन पहले हुआ था निकाह

मृतका के पिता सहलूम खान ने पेलावल ओपी में हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि मेहर परवीन का निकाह 20 अप्रैल 2025 को मो इसराइल के साथ हुआ था. ससुरालवालों ने दहेज में दो लाख नकद और एक गाड़ी की मांग की थी. दहेज नहीं मिलने पर मेहर परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी.

गांव में हुआ था प्रेम विवाह

हेदलाग गोविंदपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मेहर परवीन और इसराइल के बीच प्रेम प्रसंग था. परिजनों को जानकारी मिलने के बाद दोनों का निकाह 20 अप्रैल 2025 को कराया गया. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतका के परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola