बहुद्देशीय भवन के केयर टेकर की संदेहास्पद मौत

Updated:
विज्ञापन
बहुद्देशीय भवन के केयर टेकर की संदेहास्पद मौत

पतरातू में रहनेवाले परिजनों को दे दी गयी है खबर

विज्ञापन

बरही. प्रखंड परिसर स्थिति बहुद्देशीय भवन के केयर टेकर संतोष शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. शव गुरुवार को बहुद्देशीय भवन के कमरे से बरामद हुआ. बरही थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार संतोष शर्मा अकेला रहता था. इसलिए किसी को उसकी मौत का पता नहीं चला. ज्ञात हो कि संतोष शर्मा बरही में कई सालों से खेलकूद के कोच का काम करता था. प्रखंड कार्यालय ने दो वर्ष से डेली वेजेज पर बहुद्देशीय भवन का केयर टेकर नियुक्त किया था. वह मूलत: बिहार का रहनेवाला था. उसका परिवार भुरकुंडा, पतरातू में रहता है. परिजनों को खबर कर दी गयी है.

डीसी ने छड़वा डैम का निरीक्षण किया

कटकमसांडी. डीसी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को छड़वा डैम का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान विकास योजनाओं का भी जायजा लिया. वहीं दूसरी ओर गदोखर गांव के दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन मामले का अवलोकन किया. जानकारी के अनुसार गदोखर गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से छड़वा डैम में मूर्ति विसर्जन की मांग की थी. इसके पहले मूर्ति गदोखर गांव के बलियंद तालाब में विसर्जित होती थी. इस मामले में दूसरे समुदाय के लोगो ने विरोध जताया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola