सुभाष चंद्र बोस जयंती मनायी गयी

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी शुक्रवार को बंगाली एसोसिएशन हजारीबाग तथा यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के ऐतिहासिक केशव हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कदम कदम बढ़ाये जा खुशी के गीत गाये जा… हज़ारीबाग. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी शुक्रवार को बंगाली एसोसिएशन हजारीबाग तथा यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के ऐतिहासिक केशव हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बंगाली एसोसिएशन के सचिव सोमनाथ, यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के पूजा समिति के सचिव रजत नाग तथा सदस्य हिमांशु भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर मधुच्छंदा मुखर्जी के नेतृत्व में नेताजी का प्रिय गीत कदम कदम बढ़ाये जा खुशी के गीत गाये जा को सभी लोगों ने जोश और उत्साह के साथ गाया. जय हिंद, भारत माता की जय, और वंदे मातरम के नारे लगाये गये. कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव के तकनीकी सलाहकार हजारीबाग के अमिताभ मुखर्जी, अन्नदा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य दशरथ महतो, पूर्व वार्ड पार्षद निवेदिता राय, ध्रुव चक्रवर्ती, उज्जवल आयकत, आशीष चक्रवर्ती, कीरीटी राय, सुजित भट्टाचार्य, अरबिंदो चौधरी, शुभेंदु टैगोर, तिलोक राय, सुहास सर्वाधिकारी, डॉ दीपक कुंडू, गोपाल मल्लिक, सुबल विश्वास, प्रसेनजीत घोष, शुभ्रिंदु गुहा, इंद्रनील सरकार, अनिल आयकत, प्रसन्ना चंद्र, अमित राय, जयंतो बनर्जी, तपन सरकार, रमानाथ दास गोस्वामी, अनूप कुमार पांजा, अजय रुद्र यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी तथा बंगाली एसोसिएशन के उपसभापति विकास चौधरी, रूपा चटर्जी, बंगाली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुतानु राय, चिन्मय सरकार, महिलाओं में बर्षा दे, दोला गुहा, सुपर्णा सरकार, सोनाली भट्टाचार्य, संपा कुनार, तनुश्री सर्वाधिकारी, अर्पित टैगोर, मीरा सेन, तापसी दास, भगवती गांगुली, सरिता बारला, मैत्रेई चौधरी, अनिमा कुंडू, मैत्रेई कुंडू, रूमी, जयश्री मल्लिक, मौसमी बनर्जी, स्नेहा सरकार, संध्या बनर्जी स्निग्धा सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




