विद्यार्थियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

होली क्रॉस स्कूल हजारीबाग के इको क्लब द्वारा शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य सिस्टर मिनी अब्राहम ने पर्यावरण के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

हजारीबाग. होली क्रॉस स्कूल हजारीबाग के इको क्लब द्वारा शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य सिस्टर मिनी अब्राहम ने पर्यावरण के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. वहीं छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण, काव्य पाठ, समूह गीत सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इको क्लब के सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्त स्कूल परिसर, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत जैसे विषयों पर जानकारी दी. इस दौरान विद्यालय परिसर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली.

फार्मेसी हजारीबाग में आजसू छात्र संगठन का गठन

हजारीबाग. ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी हजारीबाग में आजसू छात्र संगठन का गठन किया गया. इसमें कॉलेज अध्यक्ष शिव यादव, इकाई मंत्री रामबीर मेहता, सचिव अतीश कुमार, उपाध्यक्ष अमर कुमार, पीयूष कुमार, सूरज गिरी, सह मंत्री कबीर कुमार, उज्ज्वल दुबे, उप सचिव प्रिंस कुमार, एसएफडी प्रमुख विशाल कुशवाहा, सह प्रमुख नीतीश सिंह, सौरव यादव, एसएफएस प्रमुख सीनू कुमार, कशिश कुमार, सह प्रमुख विशाल सिंह, कॉमर्स प्रमुख मनीष राणा, शुभम यादव, इंटर प्रमुख आदर्श शर्मा, इंटर सह प्रमुख अनिकेत कुमार, अंकित कुमार तथा सोशल मीडिया प्रमुख रंजन कुमार को बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी में राहुल, सनी, विक्की, राहुल, नीरज, सत्यम, विकास, अमित, बसंत, शशि, संदीप को रखा गया है. इस अवसर पर हजारीबाग जिलाध्यक्ष सत्यम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशु नायक, जिला कोषाध्यक्ष संकेत ठाकुर, नगर सचिव सचिन मेहता, नगर महासचिव ऋषि निराला, अन्नदा कॉलेज अध्यक्ष वंश शर्मा व सचिव रितिक यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola