संत कोलंबा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

संत कोलंबा महाविद्यालय छात्रावास में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सप्ताह सात दिवसीय स्वच्छता, पौधरोपण और परिसर सौंदर्यकरण अभियान का शुभारंभ किया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
संत कोलंबा महाविद्यालय छात्रावास में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सप्ताह सात दिवसीय स्वच्छता, पौधरोपण और परिसर सौंदर्यकरण अभियान का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि पर्यावरणविद प्रो मनोज कुमार सिंह शामिल हुए. उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र के स्वच्छता, प्रदूषण मुक्त परिसर व पौधरोपण को अपने दिनचर्या में शामिल करें. तभी वैश्विक समाज को पर्यावरण के महासंकट से बचाया जा सकता है. छात्रावास अधीक्षक डॉ राजकुमार चौबे ने कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी व कर्तव्य बोध के साथ विद्यार्थी इस अभियान को चलाते रहें. अभियान का नेतृत्व कर रहे शक्ति कुमार और आतिश कुमार यादव ने कहा कि इस अभियान के तहत सात दिन तक परिसर काे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य किया जायेगा. मौके पर सचिन जायसवाल, अंशु कुमार, विकास कुमार साव समेत छात्रावास के अन्य विद्यार्थी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










