ePaper

छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है : कुलपति

Updated at : 27 Apr 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है : कुलपति

आइसेक्ट विश्वविद्यालय में शनिवार को आइटी उद्योग में विभिन्न तकनीक और संभावनाएं विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय में शनिवार को आइटी उद्योग में विभिन्न तकनीक और संभावनाएं विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ. मौके पर मुख्य वक्ता श्रीकांत कुमार महापात्रा ने क्लाउड डिलीवरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी तकनीकों पर चर्चा की. बताया कि क्लाउड टेक्नोलॉजी के जरिये कंपनियां अपने डाटा को सुरक्षित रखती हैं और संचालन में तेजी लाती है. उन्होंने बताया कि तकनीक का प्रभाव केवल सेवा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्माण क्षेत्र में भी बड़े परिवर्तन ला रहा है. कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि तकनीक के इस युग में छात्रों को नयी आइटी तकनीकों से अवगत होना बेहद जरूरी है. विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री के वर्तमान ट्रेंड्स से जोड़ने का अवसर मिले. सेमिनार में डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, सीएस एंड आईटी डीन उदय रंजन, एचओडी रविकांत, तबरेज आलम, प्रभात कुमार, रोहित लाल, राहुल कुमार, मैनेजमेंट एचओडी डॉ विनय पंजिरयार, एआर अमित कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य प्राध्यापक-प्रध्यापिकाओं व कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

विवेकानंद कॉलेज में कैरियर गाइडेंस सह कवि सम्मेलन हुआ

टाटीझरिया. स्वामी विवेकानंद कॉलेज टाटीझरिया में रविवार को वार्षिकोत्सव के अवसर पर कैरियर गाइडेंस सह कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. उद्घाटन प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल ने किया. इस दौरान विवेक कुमार व संदीप कुमार ने अपनी कविता के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया़ मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में विभावि के एंथ्रोपोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ जॉनी रुफिन तिर्की, प्रो अर्चना रीना धान, डॉ खेमलाल महतो, बी बाहन जैनुल अंसारी, प्राचार्य विकास ठाकुर, उपप्राचार्य दीप कुमार दास, मुकेश शर्मा, बंटी कुमार चौधरी, निर्मला, सचिव पिंटू साव, राजेंद्र राम, महाविद्यालय के संस्थापक मुकेश कुमार साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola