सौतेली मां व पिता ने पीट-पीट कर पुत्री की हत्या की

केरेडारी थाना क्षेत्र के पांडेपुरा गांव में दिल दहला देने वाली
केरेडारी थाना क्षेत्र के पांडेपुरा गांव में दिल दहला देने वाली केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के पांडेपुरा गांव में एक सौतेली मां एवं सगा पिता ने अपनी पुत्री की पीट-पीट कर एवं गला दबा कर कर दी है. घटना सोमवार देर रात की है. घटना के संदर्भ में बताया गया कि जिया कुमारी (18) को उसकी सौतेली मां अनिता देवी एवं पिता प्रवीण राम ने पीट-पीट कर एवं गला दबा कर मार डाला. उन्होंने जिया की इस कदर पिटाई की उसका एक हाथ फ्रैक्चर कर गया. साथ ही नाक से खून बहने लगा. आनन-फानन में पिता व अन्य लोगों ने मिल कर उसके शव को दफनाने का प्रयास किया. पर इसकी सूचना किसी ने जिया के मामा को दे दी. सूचना पर मामा पतरातू थाना क्षेत्र के लादी गांव निवासी कुंदन कुमार राम पांडेपुरा गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. साथ ही केरेडारी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. मामा कुंदन कुमार राम ने केरेडारी थाना में आवेदन दिया है, जिसमें मृतका की सौतेली मां अनिता देवी, मृतक के पिता प्रवीण राम एवं गांव के अन्य लोग ईश्वरी राम, जागेश्वर राम, शिवशंकर राम को आरोपी बनाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




