ePaper

विशेष मध्यस्थता अभियान शुरू

Updated at : 16 Jun 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष मध्यस्थता अभियान शुरू

पहले दिन दंपतियों के पांच मामलों में सुलह

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले सोमवार से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान शुरू हुआ, जो 20 जून तक चलेगा. अभियान का उद्देश्य पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों का आपसी सुलह के माध्यम से समाधान कराना है. पहले दिन पांच मामलों का समाधान कराया गया. जिसमें वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामते हुए साथ रहने का निर्णय लिया. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार एवं कुटुंब न्यायाधीश अनुज कुमार (नंबर-1) स्वयं मध्यस्थता केंद्र पहुंचे और पक्षकारों से संवाद किया. उन्होंने सफल वैवाहिक जीवन के टिप्स दिये. प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि इस अभियान के लिए प्रशिक्षित मध्यस्थों की नियुक्ति की गयी है, जो निरंतर पक्षकारों से संपर्क कर सुलह की प्रक्रिया में लगे हैं. बाहर रहने वाले पक्षकारों के मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुलह कराया जा रहा है. इसमें हजारीबाग बार संघ के अधिवक्ताओं का सहयोग मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola