संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Feb 2026 10:47 PM

विज्ञापन

बड़ा अखाड़ा परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन

विज्ञापन

हजारीबाग. बाड़म बाजार बस्ती के तत्वावधान में प्राचीन बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों, साधु-संतों और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही. आयोजन में करीब तीन सौ से अधिक महिला-पुरुष शामिल हुए. मुख्य वक्ता प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने समाज के लोगों से पांच प्रमुख कार्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया. उन्होंने समरसता युक्त आचरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना, कुटुंब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया. कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बन सकता है. महंत विजयानंद दास ने कहा कि एक रहेंगे, संगठित रहेंगे. उन्होंने सामाजिक एकता पर बल दिया. वृंदावन से आये संतों ने भी गो संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की बात कही. हेमलता मिश्रा ने नारी सशक्तीकरण और संस्कार निर्माण पर विचार रखा. कार्यक्रम का संचालन आचार्य मनोज कुमार पंडित व धन्यवाद ज्ञापन विजय पांडेय ने किया.

हिंदू जागेगा, तो देश सुरक्षित रहेगा

बरही. बरही के रसोइया धमना दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में आरएसएस के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि हिंदू जागेगा, तो देश सुरक्षित रहेगा. हम भगवान राम, श्रीकृष्ण व महाराणा प्रताप की संतान हैं. वृंदावन गो सम्मान आह्वान अभियान के सदस्य रामदास जी महाराज ने गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि झारखंड में गो हत्या पर पूर्ण रोक लगे. वृंदावन से पधारीं बाल विदुषी लाडली शरण दीदी व आदेश सोनी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने हिंदू नेताओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो बद्री साव ने की. संचालन अरविंद कुमार एवं श्वेता राज लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola