विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बरकट्ठा थाना में की लिखित शिकायत

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोषमा धरहरा में विवाहिता खुशबू देवी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी. इस बाबत मृतका के पिता ग्राम झुरझुरी निवासी जीबलाल रविदास ने बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि अपनी बड़ी पुत्री खुशबू देवी की शादी वर्ष 2018 में ग्राम धरहरा निवासी अभिषेक रविदास के साथ की थी. जिससे उसके दो बच्चे हैं. दामाद दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता हैं. दामाद की अनुपस्थिति में 21 फरवरी की रात ससुराल वालों ने खुशबू देवी से मारपीट कर जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी. ससुराल वालों ने खुशबू देवी की मौत की भी जानकारी मायके में नहीं दी. जीबलाल रविदास ने अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप उसके ससुर लखन रविदास, सास सरिता देवी, देवर अभिजीत दास, विनय रविदास एवं अन्य संबंधियों पर लगाया है. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आवेदन के आधार पर मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola