शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

पांच सौ से अधिक महिलाएं शामिल हुईं

विज्ञापन

बरही. बरही के भगवती मंदिर के पुनर्निर्माण के 16वीं वर्षगांठ पर परिसर में नौ दिवसीय 1008 शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ. रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें पांच सौ से अधिक महिलाएं शामिल हुईं. महिलाएं बरही टेड़की नदी से कलश में जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचीं. कलशों को सोमवार को मंडप प्रवेश कराया जायेगा. महायज्ञ के विधान का संचालन आचार्य जयनंदन मिश्रा की अगुआई में उत्तरप्रदेश से आये ब्राह्मणों का दल करेगा. कलश यात्रा में विधायक मनोज कुमार यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, यज्ञ कमेटी के संरक्षक सुरेंद्र रजक, मुख्य संरक्षक रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, गुरुदेव गुप्ता, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान, आकाश जायसवाल, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, अध्यक्ष विपिन सिन्हा, महासचिव बलराम केसरी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर बबलू, मनोज उपाध्याय, संजय यादव, रमेश श्रीवास्तव, संतोष निषाद, शिवा निषाद, राजकुमार यादव, पंकज वर्णवाल, ब्रजेश ठाकुर, मनोज साव, नवल किशोर सिंह, सुनील साहू, आकाश राज, मेवालाल केसरी, प्रमोद सिंह, कौशल निषाद, जयप्रकाश केसरी, संतोष केसरी, कैलाश साहू, संजय रविदास, ब्रह्मदेव यादव काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola