जेपी कारा के छह कक्षपाल बर्खास्त, जेलर अौर पांच हवलदार निलंबित

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 08 Oct 2025 10:06 PM

विज्ञापन

पूर्व जेलकर्मी अशोक शर्मा से सांठगांठ का आरोप

विज्ञापन

हजारीबाग. लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा प्रशासन ने अशोक शर्मा से सांठगांठ के आरोप में आधा दर्जन कक्षपालों को बर्खास्त जबकि जेलर व पांच हवलदारों को निलंबित कर दिया है. जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने जेल आइजी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है. कारा निरीक्षणालय विभाग गृह मुख्यालय के आदेश संख्या 3/ज्ञापांक 11/25/2325/2316 दिनांक सात अक्तूबर के आलोक में यह कार्रवाई की गयी है. जिन कक्षपालों को बर्खास्त किया गया है, उसमें पूर्व सैनिक सह कक्षपाल श्याम नंदन सिंह, किशोर कुमार गिरी, पंकज कुमार मेहता, आभास कुमार, मनोज रजवार और संतोष कुमार का नाम शामिल है. इनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है. जबकि जेलर दिनेश कुमार वर्मा, हवलदार दिलीप कुमार सिंह, उच्च कक्षपाल अनिल कुमार तांती, उच्च कक्षपाल अनुज झा, उच्च कक्षपाल बलराम और कक्षपाल कुमुद यादव को निलंबित कर दिया गया है. अशोक शर्मा को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि अभी तक पुलिस और निगरानी विभाग ने नहीं की है. इससे बुधवार को अफवाह का बाजार गर्म रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola