..इस्काट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करनेवाले छह आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
..इस्काट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करनेवाले छह आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

हजारीबाग.

हजारीबाग पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह इस्कॉट सर्विस के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को फर्जी वेबसाइटों और मोबाइल नंबरों के माध्यम से झांसा देकर धन की ठगी कर रहा था. पुलिस ने विष्णुगढ़ क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया.

मोबाइल नंबरों के माध्यम से लोगों को फंसाकर ठगी की जा रही थी

गिरफ्तार आरोपियों में विष्णुगढ़ नावाडीह के टिंकु रवानी, इंद्रदेव रवानी, कुंदन कुमार, मन्नु कुमार, सूरज कुमार तथा बोकारो गोमिया के सुमित कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक किया सोनेट कार, 12 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड और 10 डेबिट कार्ड बरामद किये. सूत्रों के अनुसार, गिरोह विष्णुगढ़ भेलवारा गांव के पास फर्जी वेबसाइटों के जरिये इस्कॉट सर्विस देने का दावा कर रहा था. मोबाइल नंबरों के माध्यम से लोगों को फंसाकर उनसे ऑनलाइन धन की ठगी की जा रही थी. इसी सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के निकट पुलिस ने छापामारी की. उस दौरान किया सोनेट कार में बैठे छह लोगों को रोका गया और तलाशी ली गयी . जांच में उनके पास से ठगी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस्कॉट सर्विस के नाम पर लोगों से धन वसूल रहे थे. इस अभियान का नेतृत्व विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने किया. उनके साथ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola