बरही बार एसोसिएशन की बैठक में कई निर्णय
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 08 Nov 2025 10:51 PM
एसोसिएशन की नयी कमेटी का बैंक खाता खोला जायेगा
बरही. बरही अनुमंडल बार एसोसिएशन की नवगठित कमेटी की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष रविशंकर ने की. बैठक में तय हुआ कि एसोसिएशन की नयी कमेटी का बैंक खाता खोला जायेगा. तीन सदस्यीय विजिलेंस कमेटी बनायी जायेगी, जो एसोसिएशन के कार्यकारिणी के अधीन कार्य करेगी. एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल के अधिकारियों से मिलेगा. न्यायिक कार्यों में समन्वय बनाने की कोशिश करेगा. कार्यकारिणी की बैठक प्रतिमाह नियमित रूप से की जायेगी. बैठक में उपाध्यक्ष उदय सिन्हा, सह सचिव रामचंद्र साव, कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार, रामचंद्र चौधरी, बैजनाथ प्रसाद, रामकृत सिंह, श्याम कुमार, सुशील सिंह, सौरव कुमार सिन्हा, मणिलाल चौधरी, राजेंद्र राणा, अनुज कुमार शामिल थे.
अधिकारियों ने बरकट्ठा गोदाम का निरीक्षण किया
बरकट्ठा. झारखंड सरकार खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के निर्देश पर अधिकारियों ने शनिवार को बरकट्ठा गोदाम का निरीक्षण किया. विभाग के उप सचिव राम कृष्ण कुमार एवं हजारीबाग जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने गोदाम और मरम्मत कार्य का जायजा लिया. उप सचिव ने एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन और गोदाम मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मिंटू रजक, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार रवि, कनीय अभियंता मुकेश दास, प्रशांत सहाय समेत अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










