सात लेखा कर्मी तबादले के दो सप्ताह बाद भी नहीं हुए रिलीव

जल संसाधन विभाग
हजारीबाग. जल संसाधन विभाग ने जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत लेखा संवर्ग के सात कर्मियों का स्थानांतरण किया है. इनमें छह कर्मियों का तबादला दूसरे जिलों में, जबकि एक लेखा लिपिक का स्थानांतरण जिले के भीतर किया गया है. विभाग द्वारा 29 मई को जारी स्थानांतरण सूची में सभी संबंधित कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, स्थानांतरण आदेश जारी होने के दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद संबंधित कर्मी अभी तक अपने वर्तमान कार्यस्थलों पर ही बने हुए हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर शुक्रवार को कार्यपालक अभियंता बलराम मुर्मू ने कहा कि एक-दो दिनों के भीतर स्थानांतरित कर्मियों को रिलीव कर दिया जायेगा, ताकि वे अपने नये कार्यालयों में योगदान दे सकें.
इन कर्मियों का किया गया है स्थानांतरण :
जल संसाधन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत सुधीर कुमार सिंह का स्थानांतरण जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग से लघु सिंचाई प्रमंडल, हजारीबाग, विनोद कुमार मेहता को जलपथ प्रमंडल, बरही से लघु सिंचाई प्रमंडल, चतरा, सुनील कुमार का तबादला जलपथ प्रमंडल, बरही से लघु सिंचाई प्रमंडल, कोडरमा, विकास कुमार और रविकांत कुमार का स्थानांतरण लघु सिंचाई प्रमंडल, हजारीबाग से ग्रामीण कार्य विभाग, रांची किया गया है. राहुल कुमार को भू-गर्भ जल सर्वेक्षण प्रमंडल, हजारीबाग से ग्रामीण कार्य विभाग, रांची, जबकि ठाकुर विजय कुमार का तबादला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग से लघु सिंचाई प्रमंडल, गुमला किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










