यदुनाथ बालिका उवि में छात्रवृत्ति वितरण समारोह

Updated at : 24 Feb 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
यदुनाथ बालिका उवि में छात्रवृत्ति वितरण समारोह

प्रभास कल्याणी प्रीति ट्रस्ट की ओर से 25 मेधावी छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया

विज्ञापन

पुस्तकालय और प्रयोगशाला का उद्घाटन हजारीबाग. शहर के यदुनाथ बालिका उवि में 23 फरवरी को छात्रवृत्ति वितरण समारोह मनाया गया. मौके पर प्रभास कल्याणी प्रीति ट्रस्ट की ओर से 25 मेधावी छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है. अमिताभ मुखर्जी ने छात्राओं को छात्रवृत्ति दी. वहीं, छात्राओं की सुविधा को लेकर स्वर्गीय सुभाष चंद्रा के परिजनों की ओर से स्कूल परिसर में एक साथ पुस्तकालय व विज्ञान प्रयोगशाला खोला गया. इसका उदघाटन स्वर्गीय सुभाष चंद्रा की पत्नी रूमा चंद्रा ने किया. कार्यक्रम में स्वर्गीय सुभाष चंद्रा के दोनों भाई सूरज चंद्रा, सुबीर चंद्रा, पुत्र सिद्धांत चंद्रा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ सजल मुखर्जी, तनुश्री मुखर्जी, काजल मुखर्जी, मनोज सेन, गौरंगों सेन, असित चटर्जी, अभिजीत सेन, डॉ. सतबीर सिंह, रोटरी क्लब के दिलीप कुमार गुप्ता, रूपा पॉल, प्रधानाध्यापिका सुमेधा बनर्जी सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे. इधर रोटरी क्लब ने स्कूल प्रबंधन को अलमीरा एवं पुस्तकें उपलब्ध करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola