दैहर व झापा में लगा सरकार आपके द्वार शिविर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दैहर और झापा पंचायत भवन में शनिवार को सरकार आपके द्वार शिविर लगा. उदघाटन विधायक उमा शंकर अकेला यादव ने किया.
विज्ञापन
चौपारण.
दैहर और झापा पंचायत भवन में शनिवार को सरकार आपके द्वार शिविर लगा. उदघाटन विधायक उमा शंकर अकेला यादव ने किया. विधायक ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना को घर-घर तक पहुंचाना है. अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लिए लाभुकों ने आवेदन दिया. मौके पर सीओ संजय कुमार यादव, मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां, अनपूर्णा देवी, वीरेंद्र राणा, नागेन्द्र कुशवाहा, बिनोद सिंह, राम कुमार पांडेय, कोठारी सिंह, नरेश सिंह, होरील साव, मुकेश साव, केसरी नायक, राजेश कुमार, शैलेन्द्र पासवान, धीरेंद्र दांगी, माया देवी, उषा देवी, आरती देवी, पूनम देवी, संजय सिंह, अनुज सिंह सहित कई लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










