हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी सरस्वती पूजा
Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Jan 2026 7:48 PM
कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और निजी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनायी गयी.
प्रतिनिधि कटकमसांडीकटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और निजी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनायी गयी. कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा मनायी गयी. विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार मसीह ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कार की प्रतीक हैं.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मैनेजर नाथ पांडेय, आशीष कुमार, सरोज मालाकार, अजय बैठा, विकास सिंह, महेंद्र प्रसाद, मुकेश गोप, सुरेश कुशवाहा, रविश कुमार, सौरभ खत्री एवं निरंजन रवानी और सभी कर्मी उपस्थित थे. खपरियावां गांव स्थित सावंत इंटर कालेज में सरस्वती पूजा भक्ति भाव के साथ मनायी गयी. मौके पर कॉलेज के निदेशक रामकिशोर सावंत ने कहा कि सरस्वती माता की भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र छात्राएं मेहनत और परिश्रम करें . इधर दोनों प्रखंडो में पांच सौ अधिक विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी.
महानेटांड़ जंगल से 23 पेटी नकली विदेश शराब बरामद
चौपारण. प्रखंड प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर छापामारी अभियान जारी है. शुक्रवार को पुलिस ने जिला प्रशासन के गुप्त सूचना पर महानेटांड़ जंगल में छापामारी कर अलग अलग कंपनी के 23 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की है. छापामारी दल को देखते ही तस्कर जंगल की ओर भाग गये. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गयी है. सूचना थी कि उक्त जंगल में शराब को इकट्ठा कर कार्टून में पैक कर बिहार भेजने की तैयारी है. सूचना के बाद डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान नकली शराब बनाने वाला सामग्री, दो प्लास्टिक के बोरी में 140 अलग अलग कंपनी की शराब की खाली बोतल सहित शराब पैक करने वाला सामग्री बरामद हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










