हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी सरस्वती पूजा

Updated:
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी सरस्वती पूजा

कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और निजी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनायी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और निजी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनायी गयी. कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा मनायी गयी. विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार मसीह ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कार की प्रतीक हैं.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मैनेजर नाथ पांडेय, आशीष कुमार, सरोज मालाकार, अजय बैठा, विकास सिंह, महेंद्र प्रसाद, मुकेश गोप, सुरेश कुशवाहा, रविश कुमार, सौरभ खत्री एवं निरंजन रवानी और सभी कर्मी उपस्थित थे. खपरियावां गांव स्थित सावंत इंटर कालेज में सरस्वती पूजा भक्ति भाव के साथ मनायी गयी. मौके पर कॉलेज के निदेशक रामकिशोर सावंत ने कहा कि सरस्वती माता की भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र छात्राएं मेहनत और परिश्रम करें . इधर दोनों प्रखंडो में पांच सौ अधिक विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola