मनरेगा को बचाने और गांव-गांव में आवाज बुलंद करने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा को बचाने और गांव-गांव में आवाज बुलंद करने का संकल्प

कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ने दिलायी शपथ

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कांग्रेसियों को शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पांच जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की रक्षा करेगी. ग्रामीण मजदूर के सम्मान, रोजगार, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे. मनरेगा से गांधीजी का नाम मिटाने और मजदूरों के अधिकार को खैरात में बदलने की हर साजिश का लोकतांत्रिक विरोध होगा. उन्होंने कहा कि हम मनरेगा बचाने, मजदूर के अधिकार बचाने और गांव-गांव अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लेते हैं. झंडोत्तोलन में सेवादल के प्रभारी मनोज कुमार, अध्यक्ष गुड्डू सिंह, कौशल कुमार सिंह, चंद्रशेखर आजाद, बहादुर सागर का सहयोग रहा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, आबिद अंसारी, विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, निसार खान, शशिकांत ओझा, यमुना यादव, भालचंद्र मिश्रा, लाल बिहारी सिंह, अजीम खान, रजी अहमद, उदय पांडेय, सुनील सिंह राठौर, गोविंद राम, रेणू देवी, सुनैना दुबे, साजिद हुसैन, मकसूद आलम, निजामुद्दीन अंसारी, सलीम रजा, राजेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार रवि, संजय यादव के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola