सावित्री बाई फुले के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
सावित्री बाई फुले के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

माली मालाकार कल्याण समिति ने मनायी जयंती

विज्ञापन

केरेडारी. जोरदाग गांव में माली मालाकार कल्याण समिति ने भारत की प्रथम महिला अध्यापिका सावित्री बाई फूले की जयंती मनायी. उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में केरेडारी, पगार, जोरदाग समेत अन्य जगहों से माली मालाकार कल्याण समिति और अन्य लोग शामिल हुए. मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र माली, उपाध्यक्ष अनिल माली, सचिव अजीत माली, पूर्व कोषाध्यक्ष कन्हाई माली, सचिव बजरंगी माली, उप सचिव सिकंदर माली, नारायण माली, गुलाब माली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

बरही डीएवी की छात्राएं व शिक्षक पुरस्कृत

बरही. सोनारी, जमशेदपुर में आदिवासी संस्कृति पर आधारित दो दिवसीय तूलिका चित्रकला प्रतियोगिता में बरही डीएवी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राएं मिताली, कशिश और तनु की चित्रकला को पुरस्कार मिला. साथ ही बरही डीएवी के आर्ट शिक्षक ललन यादव को उनके हजारीबाग के लोक कला पर आधारित पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया. सम्मान व पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विवि वाराणसी के डीन डॉ उत्तमा दीक्षित थे. मौके पर बरही डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ भी मौजूद थे. यह आयोजन पूर्वोदय आर्ट फाउंडेशन ने किया था. आयोजन में 110 चित्रकारों ने हिस्सा लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola