विष्णुगढ़ के चौथा में रामराज मेला शुरू

Updated:
विज्ञापन
विष्णुगढ़ के चौथा में रामराज मेला शुरू

प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की खुशी में होता है आयोजन

विज्ञापन

विष्णुगढ़. प्रखंड के चौथा में लगने वाले रामराज मेला का इतिहास लगभग 80 साल पुराना है. भगवान रामचंद्र के राज्याभिषेक होने की खुशी में यहां रामराज मेला का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इसमें विष्णुगढ़ प्रखंड ही नहीं दूसरे कई जिले से भी लोग पहुंचते हैं. मेला में काफी भीड़ होती है. यह आयोजन विष्णुगढ़-बगोदर रोड स्थित चौथ में होता है. इस वर्ष भी भगवान रामचंद्र, माता सीता, हनुमान, वशिष्ठ मुनि सहित अन्य देवी-देवताओं का प्रतिमा स्थापित की गयी है. बुधवार की रात अधिवास पूजा की गयी. गुरुवार को पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु भी मंदिर में आराधना कर सकेंगे. इसके बाद मेला का आनंद उठायेंगे. तीन दिनों तक यहां मेला रहेगा. गुरुवार को भक्ति जागरण का आयोजन होगा. शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ मेला समाप्त हो जायेगा.

कई तोरणद्वार बनाये गये हैं

लोगों को प्रत्येक साल इस मेले का इंतजार रहता है. मेले को लेकर कई तोरणद्वार बनाये गये हैं. मंदिर के सामने बड़ा सा गेट बनाया जा रहा है. पूजा पंडाल को सजाया जा रहा है. इस मेला को लेकर आसपास के बच्चों में काफी उत्साह है. मेला में झूला के अलावा अन्य दुकानें सज गयी हैं. मेला के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष निलेश यादव, उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, सचिव लेखराज रविदास, कोषाध्यक्ष गोविंद रविदास को बनाया गया है. कार्यकारिणी समिति में महेश यादव, कामेश्वर यादव, नारायण यादव, सहदेव यादव, प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, प्रदीप यादव के अलावा अन्य लोगों का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola