ताशा की धुन पर झूमते-गाते चल रहे थे रामभक्त

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी पर दशमी का जुलूस

विज्ञापन

चरही. चुरचू प्रखंड समेत कोयलांचल में रामनवमी पूजा और जुलूस शुक्रवार की देर शाम समाप्त हो गया. शनिवार को महादशमी का जुलूस चरही रामनवमी समिति की ओर से मंडाटांड़ पंचमुखी हनुमान मंदिर से संध्या आरती के बाद निकाला गया. गाजे-बाजे और ताशा पार्टी की धुन में रामभक्त झूमते-गाते निकले. पारंपरिक मार्ग से होते हुए रात भर चरही के विभिन्न मुहल्लों से जुलूस गुजरा. जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया. महारामनवमी समिति के अध्यक्ष लालचंद महतो की अगुआई में जुलूस निकाला गया. सदस्यों में सचिव भुनेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, उपाध्यक्ष जीतू ठाकुर, रामचरण करमाली, सह सचिव गब्बर सिंह, उप कोषाध्यक्ष निर्मल ठाकुर, किशुन महतो, बड़े लाल ठाकुर, निर्मल महतो, गौतम सिंह, संतोष साहू, बिनोद ठाकुर, राजू करमाली, रॉनित करमाली, कुलेश्वर करमाली, रमेश करमाली, अजय महतो, अजय प्रजापति, महेंद्र ठाकुर, राजू महतो सहित अन्य सदस्य जुलूस को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाने में लगे रहे.

अखाड़ों को सम्मानित किया

कटकमसांडी. सदभावना मंच बनहा ने रामनवमी पर दो अखाड़ों के अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत किया. अध्यक्ष जीतू साव और 25 अन्य तथा डब्लू राम और उपाध्यक्ष समेत 20 सदस्यों को पगड़ी व लाठी दी गयी. नवादा मुखिया सलाहुद्दीन ने जुलूस को शांतिपूर्वक घुमाने की अपील की. हनजला अफरीदी ने कहा कि यह सम्मान समाज में दूरियां कम करेगा और श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देगा. इसके बाद पूरे गांव में जुलूस घुमाया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola