ePaper

अवैध पत्थर खदान में छापा, दो जेसीबी व नौ ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 16 Jun 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध पत्थर खदान में छापा, दो जेसीबी व नौ ट्रैक्टर जब्त

मामला दर्ज, तीन पत्थर खदान मालिक, 11 वाहन मालिक व चालकों समेत 25 बनाये गये आरोपी

विज्ञापन

इचाक. थाना क्षेत्र के साडम गांव के टेपसा में अवैध रूप से चल रहे पत्थर खदान में सोमवार की सुबह इचाक पुलिस एवं माइनिंग विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी की. इस दौरान दो जेसीबी मशीन एवं नौ ट्रैक्टर को पुलिस जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस को देखते ही खदान मालिक एवं चालक फरार हो गये. इस संबंध में खान निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी के आवेदन पर इचाक थाना में मामला दर्ज किया गया है. जिसमें पत्थर खदान मालिक, ट्रैक्टर एवं जेसीबी मालिक एवं वाहनों चालक समेत 25 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जिन खदान मालिकों को आरोपी बनाया गया है, उसमें रौशन सिंह (पिता रामदरेश सिंह, ग्राम साडम), संतोष मेहता (पिता भेखलाल मेहता, ग्राम चंदवारा) एवं राधेश्याम प्रसाद मेहता (पिता घनश्याम मेहता, ग्राम कालाद्वार) शामिल हैं.

रात में पत्थर उत्खनन कर क्रशरों में पहुंचाते थे

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि टेपसा में अवैध रूप से चल रहे पत्थर खदान को जिला प्रशासन के निर्देश पर बंद कर दिया गया था. आरोपी रात के अंधेरे में अवैध रूप से पत्थर उत्खनन कर क्रशरों में पहुंचाते थे. इसकी सूचना रविवार की रात मिली. इसके बाद सोमवार की सुबह इचाक पुलिस एवं माइनिंग की टीम ने संयुक्त छापामारी की. सभी वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है. छापामारी में खान निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी, एएसआइ मंगलदेव उरांव, सिद्धू तिर्की, राहुल रंजन, आनंद पासवान के अलावा पुलिस जवान एवं चौकीदार शामिल थे.

खदान को एनटीपीसी के धूल से भरने की योजना

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे पत्थर खदान एवं चमेली झरना के गड्ढे को एनटीपीसी के डस्ट से भरने की योजना जिला प्रशासन ने बनायी है. इस कारण खदान के रास्ते को अवरुद्ध नहीं किया गया था. जल्द ही खदान को भरा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola