राज्य में बिना घूस नहीं हो रहा जनता का काम : मनोज यादव
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 May 2026 10:55 PM
भाजपा का प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना
बरही. राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष बुधवार को धरना दिया. विधायक मनोज कुमार यादव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा, कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है. सचिवालय से लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय तक दलालों और बिचौलियों का राज हो गया है. आम आदमी अफसरों से त्रस्त है. बिना घूस के जनता का काम नहीं होता. इंडी गठबंधन के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वायदे किये थे, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद सब भूल गये. सरकार की वादा खिलाफी का एक उदाहरण है लंबित पड़ी बरही ग्रामीण जलापूर्ति प्लांट. सरकार के मंत्री ने विधानसभा में आश्वासन दिया था कि मार्च महीने तक प्लांट को पूरा कर जलापूर्ति चालू करा दी जायेगी, पर इस निकम्मी सरकार में मई माह में भी जलापूर्ति नहीं हो सकी है. जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है. धरना के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया. ज्ञापन में 12 सूत्री मांग शामिल है. धरना का नेतृत्व बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक व संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने किया. धरना में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, रंजीत चंद्रवंशी, भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, पप्पू चंद्रवंशी, प्रभारी निरंजन मेहता, रामस्वरूप पासवान, गुरुदेव गुप्ता, अर्जुन साव, नारायण यादव, सुरेंद्र रजक, राजन ओम, विशेश्वर यादव, राजकुमार केशरी, आकाश जायसवाल आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










