निजी विद्यालय संघ ने सरकार के नये मापदंड का विरोध जताया
बरही प्रखंड निजी विद्यालय संघ की बैठक मंगलवार को बरही केशरवानी धर्मशाला में आयोजित हुई.
2019 के मापदंड के आधार पर चलने दिया जाये
बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गयी कि पूर्व से संचालित विद्यालयों को वर्ष 2019 के मापदंड के आधार पर चलने दिया जाये. नये नियम केवल नये खुलने वाले विद्यालयों पर लागू हों. यह भी तय हुआ कि इन मांगों को लेकर निजी विद्यालय संघ सरकार को ज्ञापन देगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी करेगा.बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने की तथा संचालन सचिव नितेश कुमार ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार दत्ता, सहसचिव दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष वासुदेव कुमार, संरक्षक राजेश केसरी, कमलेश कुमार, चंद्रदेव पंडित, आलोक कुमार बरनवाल, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, छोटी कुमार साव, रोशन कुमार सिंह, नंदलाल पंडित और धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










