दलहन, मक्का, बाजरा व रागी की खेती अपनाने का आह्वान

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Jun 2026 9:45 PM

विज्ञापन

दलहन, मक्का, बाजरा व रागी की खेती अपनाने का आह्वान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, इचाक

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की कृषि प्रभाग आत्मा सहाय अनुदान के तहत दरिया पंचायत के जगड़ा एवं बरकाखुर्द में आयोजित किसान गोष्ठी में संतुलित उर्वरक, दलहन खेती, मोटे अनाज मक्का, बाजरा, रागी की खेती करने की सलाह दी गयी. संतुलित उर्वरक, मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल की आवश्यतानुसार पोषक तत्वों (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सूक्ष्म पोषक तत्व) को सही मात्रा, सही समय और सही अनुपात में देने की जानकारी दी गयी. कहा गया कि इसस न केवल पैदावार बढ़ती है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य, उत्पाद की गुणवत्ता और पर्यावरण की रक्षा भी होती है. मौके पर पूर्वी जिप सदस्य रेणु देवी, प्रखंड तकनीकी पुष्पा कुमारी, पंसस प्रदीप कुमार मेहता, कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर कुमार मेहता, अशोक कुमार मेहता, किसान मित्र सौरभ कुमार, परमानंद मेहता, रामजय मेहता, बसंत मेहता, किसान हीरामन मेहता, अनीता मेहता, तरुण देवी, केसरी देवी, सुमित्रा देवी, विपिन सागर, अभय कुमार, फुलेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, अरविंद कुमार, नरेश कुमार, गिरधारी महतो, लियाकत मियां, संदीप कुमार, पप्पू कुमार, सरजू महतो, राजू मेहता, नरेश प्रसाद मेहता, बंगाली मेहता एवं दर्जनों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola