13 को समाहरणालय परिसर में निषेधाज्ञा
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 11 Mar 2026 10:45 PM
महापौर, वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण व उपमहापौर का चुनाव होगा
हजारीबाग. नगर निगम के निर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण तथा उपमहापौर के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए 13 मार्च 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक होगी. एसडीओ आदित्य पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समाहरणालय परिसर के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गयी है. यह निषेधाज्ञा 13 मार्च को पूर्वाह्न आठ बजे से शपथ ग्रहण व निर्वाचन की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी. निर्वाचित महापौर व पार्षदों को छोड़कर अन्य लोगों के सभाकक्ष में प्रवेश पर रोक रहेगी. अवांछनीय गतिविधियों पर बीएनएस की धारा 189(4) के तहत कार्रवाई होगी. यह निषेधाज्ञा इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस पदाधिकारियों पर लागू नहीं होगी.
घर से लैपटॉप व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी
हजारीबाग. बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र के सुलेमान कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी की घटना हुई. इस संबंध में भुक्तभोगी साजिद रज्जा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना एक मार्च की है और इसे लेकर थाना में 10 मार्च को आवेदन दिया गया है. आवेदन के अनुसार मकान मालिक साजिद रज्जा के पुत्र के कमरे से एक मोबाइल, एक लैपटॉप, एक वायरलेस इयर फोन व दस्तावेज से भरे एक पर्स की चोरी हुई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










