बीएड, एमएड, बीपीएड परीक्षा के लिए निषेधाज्ञा लागू

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
बीएड, एमएड, बीपीएड परीक्षा के लिए निषेधाज्ञा लागू

जिले में बीएड, एमएड, बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है़

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में बीएड, एमएड, बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है़ परीक्षा 11 मई को सदर अनुमंडल के 13 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें अनंदा कॉलेज, इंटर साइंस कॉलेज, ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, संत स्टेफेन स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ट स्कूल, अनंदा हाई स्कूल सहित कई संस्थान शामिल हैं. प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. घातक हथियार, लाठी, आग्नेयास्त्र लेकर चलने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा केंद्र के अंदर बुक, नोटबुक, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. लाउडस्पीकर का उपयोग भी पूरी तरह वर्जित रहेगा. यह निषेधाज्ञा परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी, हालांकि, सरकारी और पुलिस पदाधिकारी इस आदेश से अलग रहेंगे. प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola