ePaper

मुहर्रम को लेकर सप्तमी की रात जुलूस

Updated at : 04 Jul 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम को लेकर सप्तमी की रात जुलूस

प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदतो एहतेराम के साथ मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

4 बरकट्ठा 1 में – मुहर्रम की जुलूस में शामिल निशान व अस्त्र-शस्त्र का प्रर्दशन करते खिलाड़ी. बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदतो एहतेराम के साथ मनाया जा रहा है. गुरुवार तीन जुलाई की रात मुहर्रम सप्तमी का जुलूस बरकट्ठा में निकाला गया. जुलूस में बरकट्ठाडीह, कोनहराखुर्द मजार शरिफ, बरकट्ठा एवं बरवां गांव के लोग निशान, ताजिया एवं गाजेबाजे के साथ शामिल हुए. बरकट्ठा चौक में ताज क्लब, गुलशन क्लब, आजाद क्लब समेत अन्य क्लबों के खिलाड़ियों ने अस्त्र शस्त्र के साथ अपने कला कौशल का जौहर दिखाया. मुहर्रम को लेकर बरकट्ठा में चारों ओर झंडा, रंग बिरंगे लाइट और इमामबाड़े पर निशान खड़ा किया गया है. साथ ही ग्राम कोनहराखुर्द स्थित कर्बला की रंग रोगन साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था की गयी है. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सप्तमी को कर्बला पहुंच कर फातेहा कर मन्नतें मांगी. जुलूस में मौलवी मेराज खान, नसीम खान, जाहिद खां, मो सत्तार रऊफ खां, इमरान खान, आजाद अंसारी, मो सद्दाम, गोलू खान समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे. मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च 4 हैज 82 चयकला में फ्लैग मार्च करते प्रशासन चौपारण. मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को प्रखंड़ प्रशासन ने चयकला, महाराजगंज एवं भदेल कर्बला क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च में सीओ संजय यादव, सर्कल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद तथा थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सहित बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, जुलूस मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा जुलूस के दौरान कोई कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से छतों का किया निरीक्षण 4हैज108में- फ्लैग मार्च करते सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी व अन्य टाटीझरिया. मुहर्रम पर्व को लेकर टाटीझरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. शुक्रवार को सीओ नीलू टूडु, बीडीओ रश्मि खुशबु मिंज एवं थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने दलबल के साथ क्षेत्र के डुमर, मायापुर, खरिका, जेरूवाडीह में फ्लैग मार्च निकाला. साथ ही ड्रोन कैमरे से छतों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. ड्रोन कैमरों का उपयोग करके संवेदनशील क्षेत्रों विशेष रूप से घरों की छतों का निरीक्षण किया जा रहा है. पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola