भगवान महावीर जयंती पर शोभायात्रा
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 30 Mar 2026 11:00 PM
सुबह दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गयी प्रभातफेरी
हजारीबाग. शहर में सोमवार को भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी. प्रातः पांच बजे बौड़म बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गयी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. इसके बाद भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन हुआ. सुबह 10 बजे बडम बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा में सुसज्जित रथ आकर्षण रहा. इसके आगे-आगे चल रहे पाठशाला के बच्चों, गुरुकुल की छात्राओं तथा बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़ों की धुन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. पुरुष सफेद वस्त्रों में तथा महिलाएं केसरिया व पारंपरिक परिधानों में नजर आयीं. शोभायात्रा में शहर के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए. दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया. विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया. शोभायात्रा पुनः बडम बाजार पहुंचकर संपन्न हुई. जहां भगवान की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया गया. इसके बाद वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ. संध्या में महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










